आयुर्वेदिक नुक्से
1 .शहद और खाने वाले चूना
शहद और खाने वाले चूना का इस्तेमाल कर आप चोट और दर्द से निजात पा सकते। इन दोनों में ऐसे गुण पाएं जाते है जो कि चोट को खींच लेते है। इसके लिए जिस जगह चोट हो वहां पर थोड़ा सा शहद और थोड़ा खाने वाला चूना डालकर लगाएं। यह आपको थोड़ा गर्म लगेगा। इससे घबराएं नहीं इससे आपके चोट में गर्म तासीर जा रही है। जिससे आसानी से आपको समस्या से निजात मिल जाएं।
2 .हल्दी और प्याज
आप हल्दी और प्याज से भी इस समस्या से निजात पा सकते है। हल्दी के बारें में कौन नहीं जानता है ये हमें दर्द से निजात दिलाती है। अगर आपके पैर-हाथ में कहीं फैक्चर हो गया हो, लेकिन सूजन और दर्द से निजात न मिल रहा है। इसके लिए हल्दी, प्याज को कूटकर सरसों के तेल में डालकर गर्म कर लें। जब ये थोड़ा उबल जाएं तो इसे गुनगुना चोट जगह में बांध लें। इसे रात भर बांधकर रखें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें